एनएफएल विजयपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर श्रद्धांजलि व जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

Monday, April 14, 2025 - 17:24
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनएफएल विजयपुर की अग्निशमन शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस का आयोजन इकाई प्रभारी स्वप्निल उबाले और सहायक कमांडेंट विजय सोनवाने के नेतृत्व में किया गया। साथ ही अग्निशमन शाखा द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 14 अप्रैल सोमवार को प्रातः 9:00 बजे अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अतिथि के रूप में विनय कुमार गुप्ता मुख्य महाप्रबंधक एनएफएल विजयपुर द्वारा अग्निशमन दुर्घटनाओं में हुवे  शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा 2 मिनट का मौन रखने के साथ ही अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने की शपथ के साथ किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, इंस्पेक्टर कपिल देव, एनएफएल विजयपुर संयंत्र के सभी विभाग अध्यक्ष ,सभी यूनियन के पदाधिकारी गण और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी बल सदस्य व अधिकारी गण उपस्थित रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधों को जागरूकता लाने हेतु आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User