एनआईए ने इंकलाबी नौजवान मोर्चा के सदस्य देवेंद्र आजाद के घर मारा छापा

अर्बन नक्सल फंडिंग के आरोप में कामरेड और इंकलाबी नौजवान मोर्चा के सदस्य देवेंद्र आजाद के शिवकुटी इलाके में स्थित लॉज के कमरे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय थाने की फोर्स भी थी। देवेंद्र को हिरासत में लेने की जानकारी मिल रही है। 

Friday, August 30, 2024 - 14:16
0
एनआईए ने इंकलाबी नौजवान मोर्चा के सदस्य देवेंद्र आजाद के घर मारा छापा

प्रयागराज (आरएनआई) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार को अर्बन नक्सल फंडिंग की आशंका पर इंकलाबी नौजवान मोर्चा के सदस्य देवेंद्र आजाद के कमरे पर छापा मार दिया। देवेंद्र शिवकुटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सलोरी में स्थित एक लॉज में रहता है। 

एनआईए की टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। छापेमारी से शिवकुटी इलाके में स्थित लॉज में खलबली मच गई। टीम में छह सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस भी पहुंची। देवेंद्र के कमरे की काफी देर तक तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

अर्बन नक्सल मूवमेंट से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रतिबंधित संगठन सीपीएम को पुनर्जीवित करने के प्रयास के मामले की जांच में जुटी एनआईए ने शुक्रवार को प्रयागराज में छापा मार दिया। टीम ने इंकलाबी छात्र मोर्चा के देवेंद्र आजाद के घर पहुंच कर तलाशी ली और उससे कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान उसके कब्जे से मिले कुछ दस्तावेज भी जप्त कर लिए।

एनआईए की टीम दोपहर में प्रयागराज पहुंची थी और करीब 12 बजे तक यह कार्रवाई चलती रही। पिछले साल भी शिवकुटी में पीयूसीएल की प्रदेश अध्यक्ष सीमा आजाद के घर समेत शहर में चार जगह पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

देवेंद्र सिंह यादव मूल रूप से भलोखरा थाना फतेहाबाद जनपद आगरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह शिवकुटी के गोविंदपुर सलोरी स्थित एक लॉज में रहकर तैयारी कर रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र भी बताया जा रहा है। एनआईए की टीम ने देवेंद्र से करीब छह घंटे तक पूछताछ की और इसके कमरे से मिले कुछ दस्तावेज व साहित्य कब्जे में लेकर वापस लौट गई है। देवेंद्र इंकलाबी छात्र मोर्चा से भी जुड़ा है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User