एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष को धमकियां मिलने पर कार्यकर्ता नाराज, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Sep 18, 2025 - 21:00
Sep 18, 2025 - 21:02
 0  162
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष को धमकियां मिलने पर कार्यकर्ता नाराज, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलेमीन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली को वीडियो जारी करके दी जा रही जान-माल की धमकियों पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर एफआईआर दर्ज करने व प्रदेश अध्यक्ष को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। 

एआईएमआईएम के अध्यक्ष मोहीउद्दीन फारूकी एडवोकट व यूथ जिलाध्यक्ष कासिम सिद्दीकी की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को मिल रही धमकियों को लेकर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यख हाजी शौकत अली को वीडियो के जरिए सोशल मीडिया प्रभारी चंदन राजभर गोली मारने की धमकी दे रहा है। राकेश ने गोली मारने वाले को 5111 रूपए इनाम देने की बात कही है। प्रदीप राव व अक्षय भारद्वाज  गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संविधान व कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। मांग किया कि ऐसे लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करके जेल भेजा जाए, हाजी शौकत अली को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मौके पर अरबाज, जैनुल आब्दीन, फैजान उद्दीन, आमिर अली, मो0 हसीन, मो0 जावेद, मो0 हसीब, फरहान, भिक्खू, आफताब, मोहिब, कासिम सिद्दीकी, आफताब आरिश, अरशद, साजिद, फारूक, मो0 वसीम, इरशाद आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0