एआईएमआईएम ने की एमवीए से हाथ मिलाने की पेशकश, कहा- भाजपा को हराना है

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि अगर वे (एमवीए पार्टियां) हमें साथ लेकर चलती हैं, तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा। अगर नहीं, तो हम अकेले आगे बढ़ेंगे। 

Aug 21, 2024 - 04:40
 0  567
एआईएमआईएम ने की एमवीए से हाथ मिलाने की पेशकश, कहा- भाजपा को हराना है

छत्रपति संभाजीनगर (आरएनआई) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से हाथ मिलाने की इच्छुक है। इसका उद्देश्य सत्तारूढ़ भाजपा को विस चुनाव में हराना है।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील मुंबई में पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमने लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही कहा था और हम एमवीए को फिर से हाथ मिलाने का प्रस्ताव दे रहे हैं, क्योंकि हम भाजपा को हराना चाहते हैं। 

जलील ने कहा कि अगर वे (एमवीए पार्टियां) हमें साथ लेकर चलती हैं, तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा। अगर नहीं, तो हम अकेले आगे बढ़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या एआईएमआईएम को एमवीए घटक शिवसेना (यूबीटी) से कोई समस्या नहीं है, तो उन्होंने कहा, भाजपा ने देश को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हम उन्हें किसी भी तरह से सरकार से दूर रखना चाहते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.