ऋषिकेश: कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी
ऋषिकेश में कांवड़ मेले के मद्देनजर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 10 और 11 अगस्त को स्कूलों में शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी।
यह आदेश ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।
आदेश के तहत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षण गतिविधियां दो दिनों तक संचालित नहीं होंगी। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है।
एसडीएम कार्यालय ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)