उरण हत्याकांड में बढ़ी आरोपी की मुश्किलें, एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं

 पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं। शनिवार शाम को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता की मौत चाकू के कई वार से हुई। 

Wednesday, July 31, 2024 - 12:08
0
उरण हत्याकांड में बढ़ी आरोपी की मुश्किलें, एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं

मुंबई (आरएनआई) नवी मुंबई के उरण में 20 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले के आरोपी दाऊद शेख को मंगलवार सुबह कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया। वह फिलहाल बेलापुर (नवी मुंबई में) में पुलिस की हिरासत में है।' आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं। शनिवार शाम को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता की मौत चाकू के कई वार से हुई। 

लड़की का शव शनिवार तड़के बरामद किया गया था। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच की गई थी। शुक्रवार को पीड़िता ने नवी मुंबई स्थित अपने कार्यालय से आधे दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन जब पीड़िता अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने एक दूसरे समुदाय के युवक पर शक जताया था और उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। परिजनों ने बताया कि साल 2019 में भी इसी युवक के खिलाफ उन्होंने बेटी को परेशान करने के आरोप में पुलिस में पॉक्सो कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। 

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी का पता लगाने के लिए आठ टीमें बनाई गईं। पुलिस ने शुरू में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनकी जानकारी से उन्हें आरोपी दाऊद शेख तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस ने कहा कि आरोपी पड़ोसी राज्य कर्नाटक में ड्राइवर के तौर पर काम करता था और पीड़िता उसके संपर्क में थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तीखी बहस के कारण हत्या हुई हो सकती है, लेकिन अपराध के पीछे का असली मकसद पता लगाया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User