उधरनपुर में बनेगा कल्याण मंडप बारात घर, नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास

Tuesday, January 16, 2024 - 18:42
Updated: 3 years ago
0
उधरनपुर में बनेगा कल्याण मंडप बारात घर, नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
बोर्ड बैठक में मौजूद पालिका अध्यक्ष श्रीमती नसरीन बानो

शाहाबाद हरदोई । नगर पालिका परिषद की आवश्यक मंगलबार को बोर्ड हाल में हुई। बैठक में नगर विकास के लिये कई प्रस्तावों पर चर्चा के साथ 110 नक्शों कों सर्वसम्मति से पास किया गया। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।कई प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किए गए। बैठक को संबोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि नगर से जुड़ी सड़क,पानी,लाइट,साफ सफाई की हर व्यवस्था को समुचित रूप से किया जा रहा है। पालिका से जुड़ी हर सुविधाओं को नागरिकों तक पहुँचाकर अपना बेहतर कार्य करके पालिका अपने दायित्व को पूर्ण कर रही है। वहीं पालिका अध्यक्ष ने साफ़ लहजे में कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जायेगा।पालिका के सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों और डयूटी की जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से निभाये। बैठक में सभासदों द्वारा कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था के लिये शिकायत दर्ज की ।जिस पर अध्यक्ष ने अव्यवस्था में लिप्त कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये। ईओ आर आर अम्बेश द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया। जिसे सर्वसम्मत से पास किया गया। नगला लोथू में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल के निर्माण की स्वीकृत के साथ उधरनपुर मे कल्याण मंडप बारात घर निर्माण, मोहल्ला मौलागंज में बारात घर निर्माण को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। नगर में तेजी से बढ़ी बंदरों की संख्या से लोगों को हो रही असुविधा से राहत के लिये बाहर की टीम बुलाकर इन्हें पकड़वा कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।अधिशाषी अधिकारी ने बैठक में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त कर बोर्ड बैठक के समापन की घोषणा की। इस मौके पर इमरान खां,शुएव खां,आदित्य गौतम,शैल कुमारी,पूमन गुप्ता,आरती देवी सहित तमाम सभासद, पालिका के लेखाकार असद खाँ और सफाई निरीक्षक दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User