उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सात दिन लगेगा मेला हाथरस महोत्सव साथ ही होगी जन सुनवाई

Friday, December 15, 2023 - 16:56
Updated: 3 years ago
0

हाथरस, (आरएनआई) हाथरस महोत्सव पंडाल में दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से पेंशनर दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी सतीश कुमार ने अवगत कराया है कि वित्त सामान्य अनुभाग-3 उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश दिनांक 21 नवम्बर 2023 तथा जिलाधिकारी अर्चना वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं उनके निराकरण हेतु दिनांक 17 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से सेठ फूल चन्द्र बागला कॉलेज के मैदान हाथरस महोत्सव पंडाल में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पेंशनर दिवस में पेंशनरों की ऐसी समस्याऐं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है कि सुनवाई की जायेगी।

अतः आप स्वयं अथवा कार्यालय के कोई वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी दिनांक 17-12-2023 दिन रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User