सुलतानपुर- उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ सफल आयोजन

Monday, February 19, 2024 - 18:26
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर- उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ सफल आयोजन
सुलतानपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 नये भारत का ग्रोथ इंजन विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश‘ जिला स्तरीय कार्यक्रम का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0एम0 वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, उद्यमी बलदेव सिंह, उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में आये हुए मा0 जनप्रतिनिधियों व उद्यमियों का ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद मंूज क्राफ्ट का मोमेन्टो व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। केशकुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। 
उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग द्वारा ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0, के बारे में विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की गयी। उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत जनपद सुलतानपुर में 22 विभागों के अन्तर्गत कुल-554 एमओयू हस्ताक्षर किये गये थे, जिसके सापेक्ष कुल निवेश रू0 3169.13 करोड़ एवं 22283 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 (2024) के लिये 14 विभागों के कुल-138 इकाईयॉ जिनका कुल निवेश रू0 910.13 करोड़ एवं रोजगार सृजन 6289 है, जी.बी.सी. में शामिल किये गये हैं। उन्होंने उद्योग एवं रोजगार सृजन के बारे में प्रकाश डाला। इसी प्रकार उद्यमी/निवेशक बलदेव सिंह सहित कई अन्य उद्यमियों द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत साइन किये गये ओएमयू व जी.बी.सी. हेतु तैयार इकाईयों की प्रगति के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि मा0 भाजपा जिला अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अध्यक्ष, नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से निवेशक दीपक सिंह, अभय सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आयुष जायवाल, राकेश निषाद, आकाश शर्मा, दिलशाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में राकेश निषाद, आकाश शर्मा, दिलशाद हुसैन को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत अरविन्द कुमार, शनी देवल, मो0 सारूख, सत्य नारायण को टूलकिट्स का वितरण कर सम्मानित किया गया।      
तत्पश्चात मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार, मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा लखनऊ के इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 के शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त उपस्थित उद्यमियों द्वारा देखा व सुना गया। उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को ओडीओपी उत्पाद से बने मोमेन्टो व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा द्वारा सभी उपस्थित उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उद्योगों की स्थापना हेतु उपलब्ध कराये गये सभी आधारभूत सुविधाएं-भूमि, बिजली, पानी, सड़क आदि सभी उद्यमियों को सहजता से उपलब्ध हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास तीव्रगति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को नये-नये रोजगार  उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने देश व राज्य के औद्योगिक विकास की तुलना अन्य देशों के साथ करते हुए कहा कि आज भारत विश्व में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जनपद सुलतानपुर में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने सभी उपस्थित उद्यमियों व आम जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया। मा0 भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। मंच का सफल संचालन मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्यामचन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User