उत्तराखंड में परीक्षा पेपर लीक का गुस्सा: बेरोजगारों ने सचिवालय कूच किया, सड़कें जाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सैकड़ों युवा आज सड़क पर उतरे हैं।

Tuesday, September 23, 2025 - 13:28
0
उत्तराखंड में परीक्षा पेपर लीक का गुस्सा: बेरोजगारों ने सचिवालय कूच किया, सड़कें जाम

देहरादून (आरएनआई) उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है। ऐसे में गुस्साए बेरोजगार आज सचिवालय कूच करने पहुंचे। युवाओं का सवाल है आखिर पेपर बाहर कैसे आया। गुस्साए युवाओं ने सड़कें जाम कर दी।

यूकेएसएसएससी की परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से प्रदेश के 445 केंद्रों में आयोजित हुई। लेकिन बेरोजगार संघ का दावा है कि परीक्षा शुरू होने के करीब आंधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया। इस संबंध में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा, हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक हुआ है।


इससे पेपर की गोपनीयता भंग हुई है। इतना ही नहीं जो पेपर बाहर आया था और परीक्षा में अभ्यर्थियों के मिले पेपर का मिलान किया गया तो कई प्रश्न मिल रहे थे। कहा, प्रदेश भर से युवाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा था कि प्रदेश वर्तमान में आपदा से प्रभावित है।

ऐसे में 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर आयोग के अध्यक्ष से भी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी। लेकिन युवाओं की इस बात को पूरी तरह से अनदेखा किया गया।

संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के साथ पेपर लीक से गुस्साए प्रदेश भर के युवा आज देहरादून के परेड मैदान में एकत्र हुए। यहां से आंदोलन की रणनीति बना बेरोजगार युवा सचिवालय कूच के लिए बढ़े। साथ ही संघ ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग रखी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User