उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षको का नियमानुसार समायोजन करेंः-डीएम
हरदोई (आरएनआई) जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 210 उच्च माध्यमिक विद्यालयों मे एवं 255 प्राथमिक विद्यालयांे में रिक्त व एकल शिक्षकों के समायोजन के संबंध में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एक बैठक स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह को निर्देश दिये कि जिन उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में सरकारी शिक्षक नहीं है वहां प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार शिक्षकों का समायोजन करायें उसके उपरान्त छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर एकल की स्थान पद दो शिक्षकों का समायोजन करें। बैेठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रचार्य डायट रामवीर सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)