ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर दागीं रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें

अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य घायल हुआ है।

Sunday, January 21, 2024 - 06:13
0
ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्यअड्डे पर दागीं रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलें

बगदाद (आरएनआई) पश्चिमी इराक में ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों ने शनिवार पर अमेरिका के सैन्यअड्डे पर रॉकेट और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कई अमेरिकी कर्मी घायल हो गए। यूएस सेंट्रल कमांड ने यह जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कहा कि कई सैन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हमले में एक इराकी सेवा का सदस्य भी घायल हुआ है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 20 जनवरी को शाम 6:30 बजे (बगदाद के समयानुसार) पश्चिमी इराक में अल-असद एयरबेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट दागी गईं। वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया। हालांकि, कुछ मिसाइलें एयरबेस पर गिरीं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कई अमेरिकी कर्मियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 

सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इस्राइली हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के चार सैनिक मारे गए। मृतकों में सीरियाई बल के सूचना इकाई प्रमुख भी शामिल थे। ईरान ने कहा, माजेह में भी एक इमारत नष्ट की गई। हमलों में पांचवें अन्य मृतक की पहचान नहीं हुई है।

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच ईरान ने ‘सोराया’ उपग्रह का प्रक्षेपण करके इसे अब तक की सबसे ऊंची कक्षा में स्थापित किया है। यह उस कार्यक्रम का हिस्सा है जिस पर पश्चिमी देशों ने उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल बनाए जाने की आशंका जताई है। 

बुधवार को इराक के एरिबल शहर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के नजदीक भी कई विस्फोट हुए थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ही हमलों की जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों के मुताबिक, बमबारी बेहद हिंसक थी, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास आठ स्थानों को निशाना बनाया गया था। इससे पहले, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। साथ ही गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। हमले के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया था। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User