ईरान-इस्राइल तनाव बढ़ा: एयर डिफेंस पर हमले का दावा, हेलीकॉप्टर नष्ट

Thursday, March 19, 2026 - 16:49
0
ईरान-इस्राइल तनाव बढ़ा: एयर डिफेंस पर हमले का दावा, हेलीकॉप्टर नष्ट

तेल अवीव (आरएनआई): पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है, जहां इस्राइल ने दावा किया है कि उसकी वायु सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और एक एयरपोर्ट पर खड़े एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। इस कार्रवाई को इस्राइल ने अपनी बढ़ती हवाई श्रेष्ठता का संकेत बताया है।

इस्राइली सेना के अनुसार, बुधवार को हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर यह हमला सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। सेना ने कहा कि इस ऑपरेशन से यह स्पष्ट होता है कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली और उसकी वायु सेना की क्षमताएं कमजोर हो चुकी हैं। साथ ही, इस्राइल ने पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई पकड़ को और मजबूत करने की बात भी कही है।

आईडीएफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह हमला रियल टाइम इंटेलिजेंस के आधार पर पूरी सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। सेना का कहना है कि वह लगातार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े ठिकानों और उनकी वायु क्षमताओं को निशाना बना रही है, ताकि क्षेत्र में अपनी रणनीतिक बढ़त कायम रख सके।

इससे पहले बुधवार रात इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर भी हमला किया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान की ओर से कतर स्थित उसी गैस क्षेत्र को निशाना बनाने की खबरें सामने आईं। इन घटनाओं के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को ऊर्जा ठिकानों को निशाना न बनाने की अपील करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस्राइली हमले की पूर्व जानकारी नहीं थी।

वहीं, क्षेत्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ती दिख रही है। कतर, अजरबैजान, बहरीन, मिस्त्र, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, सीरिया, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात ने रियाद में बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी कर ईरान से तुरंत हमले रोकने की अपील की है।

इसी बीच, ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर मालेकान में एक ड्रोन हमले की खबर भी सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने इस हमले के लिए अमेरिका-इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। क्षेत्र में लगातार हो रही इन सैन्य कार्रवाइयों से हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User