ईरान-अमेरिका तनाव बरकरार, इस्राइल बोला- दोबारा युद्ध शुरू करने को तैयार

Monday, July 20, 2026 - 12:28
0
ईरान-अमेरिका तनाव बरकरार, इस्राइल बोला- दोबारा युद्ध शुरू करने को तैयार

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। चार महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने अपने लगभग 50 हजार सैनिकों को अलर्ट मोड पर रखा है। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत स्थित अली अल सालेम एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया। IRGC के अनुसार, हमले में अमेरिकी अर्ली-वार्निंग रडार सिस्टम, विमानन उपकरणों के गोदाम और MQ-9 ड्रोन हैंगर को नुकसान पहुंचा, जिससे कई विमान आग की चपेट में आ गए।

वहीं, कुवैत की सेना ने कहा कि वह देश की ओर आए ईरानी ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है। सेना के मुताबिक, पूरे देश में सुनाई देने वाली तेज आवाजें सुरक्षा बलों द्वारा ईरानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराए जाने के कारण हैं। कुवैत ने किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।

इस्राइल की सेना ने भी कहा है कि जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा की दिशा में दागी गई ईरानी मिसाइलें उसकी सीमा तक पहुंच सकती हैं। इसके मद्देनजर कई सप्ताह बाद पहली बार इस्राइल में हवाई हमले के सायरन बजाए गए और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई।

इस्राइली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आयल जमीर ने कहा कि सेना किसी भी समय दोबारा युद्ध शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका कहना है कि क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

उधर, जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसने अपनी ओर आने वाली कई ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया। सेना के अनुसार, इन हमलों में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस्राइल ने चेतावनी दी है कि जॉर्डन की दिशा में दागी जा रही मिसाइलें पूरे क्षेत्र में संघर्ष को और गंभीर बना सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User