ईद की तैयारी को देखते हुए कमेटी ने सौंपा मजिस्ट्रेट नगर को ज्ञापन

Tuesday, April 2, 2024 - 17:01
Updated: 3 years ago
0
ईद की तैयारी को देखते हुए कमेटी ने सौंपा मजिस्ट्रेट नगर को ज्ञापन

जौनपुर।आज जिला मुख्यालय पर पहुंचकर शाही ईदगाह कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया जिसमें कमेटी ने मांग की है कि आगामी चंद्र दर्शन के बाद 10 या 11 अप्रैल को ईद का त्योहार पड़ रहा है ,शाही ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी जिसको हजरत मौलाना अब्दुल जाहीर खुसैमा मुल्ला टोला अदा कराएंगे, नमाज पढ़ने वालो के लिए रास्ता सुबह 7:00 बजे से चालू हो जाता है नमाजियों के रास्ते को देखते हुए हर साल की भांति इस साल भी कोतवाली चौराहे से शाही ईदगाह तक पहुंचने के लिए बीच-बीच में बहुत सी गालियां पड़ती हैं जैसे मखदूम शाह अढ़न की गली ,ताड़तल्ले की गली, हनुमान घाट की गली, बेनीराम की गली, और भी बहुत सी गालियां है जिसमें साफ सफाई चूना छिड़काव का कार्य हर साल होता रहा है और इस साल भी हो, नमाजियों की तादाद बहुत ज्यादा होती है उसको देखते हुए सुबह 7 से 9:00 बजे तक दो पहिया एवम् चार पहिया वाहन उक्त रास्तों पर प्रतिबंध किया जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी और कोई घटना ना हो। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मोहम्मद शोएब अच्छु खा ,नेयाज ताहिर शैखू, शमीम अहमद, रियाजुल हक ,मुमताज मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User