इस हफ्ते बरसेंगे बादल, हिमाचल से कर्नाटक तक रेड-यलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून रविवार को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। 2020 के बाद से पहली बार मानसून समय से इतना पहले पूरे देश में पहुंचा है। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था। इस साल 1 जून के तय समय से एक हफ्ता पहले 24 मई को ही केरल पहुंच गया था।
नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 9 दिन पहले पहुंचने का आधिकारिक एलान कर दिया है>इसके साथ ही आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत लगभग पूरे देश में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और रेड से लेकर यलो अलर्ट तक जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून रविवार को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। 2020 के बाद से पहली बार मानसून समय से इतना पहले पूरे देश में पहुंचा है। 2020 में यह 26 जून तक पूरे देश को कवर कर लिया था। इस साल 1 जून के तय समय से एक हफ्ता पहले 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के प्रभाव से अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। सोमवार को झारखंड के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा और पंजाब में संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में अभी तीन से चार दिन दोनों ही राज्यों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 119.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरियाणा में रोहतक, गुरुग्राम, कैथल, नूह और पंचकुला में भारी बारिश हुई और कुल 91 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोनों राज्यों में ज्यादातर क्षेत्रों में 1 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने झारखंड में 2 जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। रांची समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के कारण प्राइवेट लव कुश आवासीय स्कूल जलमग्न हो गया और 162 छात्र फंस गए। स्कूल परिसर, कक्षाओं और छात्रावास में पानी भर जाने से छात्रों को छत पर रात बितानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने रविवार सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को एक-एक करके निकाला।
भारी बारिश के कारण ओडिशा के उत्तरी हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। सरकार ने चेतावनी दी कि बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और सोमवार तक बाढ़ आ सकती है। मयूरभंज जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र और इससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले दो दिनों के दौरान यह तूफान धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसे के चलते उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि रविवार और मंगलवार के बीच ओडिशा के कुछ हिस्सों में कम दबाव के कारण भारी बारिश होने की संभावना है। चूंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सक्रिय है, इसलिए अगले सप्ताह भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 29 जून से 4 जुलाई तक राज्य में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। राज्य में कुछ स्थानों पर एक जुलाई तक बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि सोमवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, तूफान के साथ बिजली चमकेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



