इस विभाग में 500 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, बिजली विभाग के संविदा कर्मी लगातार कर रहे हैं आंदोलन

Sunday, April 27, 2025 - 19:43
Updated: 2 years ago
0
इस विभाग में 500 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, बिजली विभाग के संविदा कर्मी लगातार कर रहे हैं आंदोलन

मथुरा (आरएनआई) बिजली निगम प्रबंधन से परेशान होकर छाता, कोसी, चौमुहां, गोवर्धन, दतिया, कैंट कृष्णा नगर सहित दूसरे कई बिजली घरों से सम्बद्ध 500 से अधिक संविदा कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा देकर कार्य बहिष्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदाकर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी आंदोलनरत हैं। इससे पहले भी लगातार वह अपनी कई मांगों को लेकर ज्ञापन और धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि उनके ऊपर बेजां दबाव बनाया जा रहा है। दबाव बना कर उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे पहले कर्मचारियों ने बिजली घरों पर धरना प्रदर्शन किया और इसके बाद सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफा देने से अधिकारी हरकत में आ गये है। वह लगातार कर्मचारियों से बात कर रहे हैं और विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। हालांकि यह सब चौंकाने वाला और यकायक सामने वाला कर्मचारियों का फैसला नहीं है। कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं कि उन्हें कुछ राहत दी जाए। इस तरह का कमद किसी भी समय कर्मचारियों की ओर से उठाया जा सकता है। इस बात की समझ अधिकारियों को पहले से थी। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली निगम लगातार दबाव बना रहा है। कर्मचारी हटाये जा रहे हैं। जो काम कर रहे हैं उनके सामने इस तरह की परिस्थिति पैदा की जा रह है कि वह खुद की काम छोड दें या स्वेच्छा से इस्तीफा दे दें। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदाकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार कुंतल का कहना है कि बायोमेट्रिक हाजरी जैसे कई मुद्दे हैं जिन पर कर्मचारी नाराजगी जता रहे हैं। यह विवाद आगे भी जारी रह सकता है।  


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User