मथुरा: चौमुखी विकास पर महापौर डीएम के मध्य हुई गहन मंत्रणा

Sunday, April 27, 2025 - 19:42
Updated: 2 years ago
0
मथुरा: चौमुखी विकास पर महापौर डीएम के मध्य हुई गहन मंत्रणा

मथुरा (आरएनआई) मथुरा वृंदावन महा नगर के सर्वांगीण चौमुखी विकास को लेकर रविवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने जिलाधिकारी सी पी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। महापौर श्री अग्रवाल ने डीएम श्री सिंह से जल भराव अतिक्रमण नई परियोजनाओ को लेकर गहन मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि हमारी योगी सरकार का पूरा फोकस इस समय मथुरा जिले पर है खासकर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष कार्य योजना बननी चाहिए। नए बस स्टैंड और भूतेश्वर क्षेत्र में जल भराव की समस्या के सवाल पर जिला अधिकारी ने बताया कि डीआरएम आगरा रेलवे से अंडरपास के निर्माण को लेकर बातचीत हो गई है। अंडर पास चौड़ीकरण के बाद इन स्थानों पर जल भराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।

वृंदावन सो सैया अस्पताल तिराहा के पास जाम की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए महापौर ने सुझाव दिया कि वात्सल्य ग्राम के सामने श्री अक्रूर धाम के गेट से श्री अक्रूर जी मंदिर तक और मंदिर के सामने काशीराम आवास होते हुए मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए ढाई किलोमीटर लंबी सीमेंटेड सड़क बनवा दी जाए जिस पर डीएम ने सहमति व्यक्त करते हुए आवास विकास परिषद को आदेश निर्गत कर दिए हैं। इस सड़क की डीपीआर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निगम के मुख्य अभियंता से बनवा दी है जिस पर करीब 6 करोड रुपए की लागत आएगी। निर्माण में सड़क का चौड़ीकरण दोनों तरफ नाली और श्री अक्रूर मंदिर के सामने बना नाला सीमेंटेड निर्मित होगा।

ने जिलाधिकारी को बताया कि कलेक्ट्रेट में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम जल्दी ही पिंक टॉयलेट बूथ बनाने जा रहा है उसके लिए स्थान उपलब्ध कर दिया जाए तो काम शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा इस पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सोमवार को नगर निगम की टीम को भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। इस दौरान महापौर ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य गेट के समीप श्रद्वालुओ के लिए टायलेट और पूरी सड़क पर टीन शेड टाइप करने की बात कही इस पर डीएम ने कहा कि वह आजकल में वहां निरीक्षंण कर लेंगे।

जिलाधिकारी ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि वृंदावन में सफाई के विशेष इंतजाम रहने चाहिए इसके लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर सफाई कार्य प्रात 8 बजे तक हो जाना चाहिए। इस भेंट के दौरान भाजपा नेता प्रमोद बंसल मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User