इस्लामिया के छात्रों ने ली राष्ट्र पर न्योछावर होने की शपथ

Wednesday, August 9, 2023 - 19:26
Updated: 3 years ago
0
इस्लामिया के छात्रों ने ली राष्ट्र पर न्योछावर होने की शपथ

सोहावल- अयोध्या। (आरएनआई) देश मे मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के समापन पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बुधवार को रौनाही के मदरसा अल्जामेतुल इस्लामिया के छात्रों को शिक्षकों ने राष्ट्र प्रेम को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधतंत्र और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र- छात्राओं ने देश की आन बान और शान के लिए सच्चे दिल से न्योछावर हो जाने की शपथ ली। इस अवसर पर मदरसा प्रबंधक कारी जलालुद्दीन कादरी,प्रधानाचार्य मुफ्ती गुलाम मुर्तुजा खान,सैय्यद नजीब अशरफ,मौलाना सईद,कारी जमशेद अहमद,कारी अली अकबर,मौलाना अकील,मुफ्ती रेहान, मोoमतीन,मौलाना अहमद उल्लाह,मौलाना सलमान,अजहरी आदि मुख्य रूप से शपथ समारोह में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User