इस्पात मंत्रालय पीएलआई योजना के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द करेगा करार

इस्पात मंत्रालय विशिष्ट इस्पात के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द समझौते करेगा जिसके बाद कंपनियों के निवेश प्रस्ताव आगे की प्रक्रिया में जाएंगे।

Tuesday, December 13, 2022 - 18:00
0
इस्पात मंत्रालय पीएलआई योजना के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द करेगा करार

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। इस्पात मंत्रालय विशिष्ट इस्पात के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत चुनी गई कंपनियों के साथ जल्द समझौते करेगा जिसके बाद कंपनियों के निवेश प्रस्ताव आगे की प्रक्रिया में जाएंगे।

इस्पात मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना में चयन के बाद कंपनियों को मंजूरी पत्र भेजे जा चुके हैं।

सरकार ने शुक्रवार को विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत कुल 42,500 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना वाले 67 आवेदनों का चयन किया था। प्रस्तावित निवेश से 70,000 रोजगार अवसरों के अलावा 2.6 करोड़ टन विशेष प्रकार के इस्पात की क्षमता सृजित होने का अनुमान है।

अब आगे के कदमों के बारे में अधिकारी ने बताया, ‘‘पीएलआई के लिए चुनी गई कंपनियां मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर जल्द हस्ताक्षर करेंगी।’’

उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल समेत पांच प्रमुख इस्पात कंपनियों का पात्र इकाइयों की सूची में दबदबा है। इन कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेल के अलावा जेएसपीएल और एएमएनएस इंडिया भी शामिल हैं।

इसके अलावा, गैलेंट मेटालिक्स, श्याम मेटालिक्स फ्लैट प्रोडक्ट्स और सनफ्लैग आयरन एंड स्टील जैसी कुछ अन्य कंपनियों को पीएलआई योजना के तहत निवेश के लिए चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल जुलाई में देश में विशिष्ट इस्पात का उत्पादन बढ़ाने के लिए 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना में शामिल किए गए विशिष्ट इस्पात उत्पादों में कोटेड/ प्लेटेड इस्पात उत्पाद, मिश्र धातु इस्पात उत्पाद और इस्पात की तार आदि शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User