इमाम की मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

Friday, April 12, 2024 - 20:10
Updated: 3 years ago
0
इमाम की मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

जौनपुर (आरएनआई) खुटहन में ईद उल फितर का त्योहार जोशो खरोश के साथ मनाया गया । लोगों ने सुबह मस्जिद में ईद की नमाज अदा की । एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । एक दूसरे से मिलने के लिए लोग घरों पर भी गये, जहां सेवईं और पकवानों का दौर चला ।
इमामपुर में गुरुवार को ईद की सुबह पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई । बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा और मुल्क में अमन चैन की दुआ की । नमाज के बाद सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी ।
जुमा मस्जिद  के  मौलाना जावेद ने कहा कि ईद का त्योहार खुशहाली, यकजहती और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है । इस त्योहार के जरिए अमन चैन का पैगाम पूरे देश में पहुंचाया जाता है । उन्होंने सभी को मुबारकबाद देते हुए मुल्क की तरक्की के लिए एकजुट होने की अपील की ।
युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने भी बड़ी मस्जिद के बाहर नमाज अदा करके निकल रहे नमाजियों से मुलाकात की और उन्हें मुबारकबाद दी । इस मौके पर थाना प्रभारी संजय वर्मा के साथ अनिल कुमार, सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे । सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पीएसी भी तैनात रही । इस मौके पर पूर्व प्रधान शिव प्रसाद कनौजिया, मोहम्मद समद  , सेर मोहम्मद, हाजी यूनुस उर्फ छेदी भाट, मो मैनू , हाजी मो इसरर, रुस्तम, मो सलाम, मो अकरम हाफिज अनस, मो नदीम, मो कैफ आदि लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User