इन्टेलीजेंस विंग प्रभारी के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, अधिवक्ता की पैतृक भूमि पर खड़े होकर जबरन नाप कराए जाने का मामला

Monday, July 14, 2025 - 18:53
Updated: 1 year ago
0
इन्टेलीजेंस विंग प्रभारी के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, अधिवक्ता की पैतृक भूमि पर खड़े होकर जबरन नाप कराए जाने का मामला

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम कोराई स्थित अधिवक्ता की विवादित भूमि पर इन्टेलीजेंस विंग प्रभारी द्वारा स्वयं खड़े होकर जबरन नाप कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों ने इन्टेलीजेंस विंग प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर इन्टेलीजेंस विंग प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

पीड़ित अधिवक्ता आदित्य शर्मा निवासी ग्राम कोराई थाना मलवां के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके पिता के नाम पैतृक भूमि को गलत तरीके से अपने नाम दर्ज कराने वाले जगदीश राय ने एक तथाकथित बैनामा अजय अजीत सिंह निवासी उत्तराखण्ड को कर दिया था। जिसके विरूद्ध दीवानी न्यायालय में न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) कोर्ट नं0-6 बालकृष्ण शर्मा बनाम अजय अजीत सिंह आदि का वाद योजित है। उपजिलाधिकारी सदर के न्यायालय में भी एक वाद चल रहा है। इसके बावजूद प्रतिवादीगण ने अधिवक्ता को थाने बुलवाया। जहां उसने सारे कागजात दिखाए। विपक्षियों के बुलाने पर इंटेलीजेंस विंग प्रभारी अरूण कुमार चतुर्वेदी आए और पीड़ित अधिवक्ता को डराया-धमकाया। भद्दे-भद्दे शब्दों का प्रयोग किया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंटेलीजेंस विंग प्रभारी ने अधिवक्ता को मारने व घर गिराने के साथ ही व्यक्तिगत मामला होने की बात कही। इंटेलीजेंस विंग प्रभारी की इस हरकत से अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषी इंटेलीजेंस विंग प्रभारी पर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ताओं में सुशील मिश्रा, मणि प्रकाश दुबे, अजीत सिंह राठौर, आलोक शर्मा, देव प्रकाश तिवारी, शास्वत गर्ग, अनिल शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, आनन्द शुक्ला, दिलीप चन्द्र चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User