इंदौर में व्यापारी को लूटा, मुबंई में पब और बार उड़ाए पैसे, घर लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Thursday, August 8, 2024 - 21:00
Updated: 2 years ago
0
इंदौर में व्यापारी को लूटा, मुबंई में पब और बार उड़ाए पैसे, घर लौटते ही पुलिस ने दबोचा

इंदौर (आरएनआई) इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को कंस्ट्रक्शन व्यापारी के कर्मचारियों के साथ 35 लाख रुपये की लूट हुई थी। जिसके आरोप में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी अपने हिस्से का पैसा लेकर ट्रक में सवार होकर मुंबई भाग गए थे। जहां उन्होंने डांस बार और पब में जाकर लूट की राशि खर्च की पुलिस ने चार आरोपियों को इंदौर पहुंचने वक्त रास्ते में गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम 114 के में 2 अगस्त की दोपहर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से 35 लाख रुपए लूट लिए गए थे। कर्मचारी यह पैसा ऑफिस से लेकर कंपनी के मालिक रघुवीर सिंह के घर पहुंचने जा रहा था। तभी बीच रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चाकू दिखाते हुए कर्मचारी से 35 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और भाग खड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिसमें सोनू बोरासी भी शामिल था।

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक और खुलासा किया जहां जोन 2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि लूट में शामिल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पांच लाख 35 रुपए बरामद किए गए हैं, वही एक और आरोपी पिंका की तलाश की जा रही है जिसके पास से बाकी की रकम बरामद की जाना है। इन चारों आरोपियों ने पैसा लूटा था और साजिशकर्ता को अपना हिस्सा देकर बायपास पहुंचे और ट्रक में बैठकर मुंबई भाग गए थे जहां उन्होंने लूट की राशि से अय्याशी की और पैसा खर्च किया, वहां जब ये वापस इंदौर पहुंचे तो मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User