इंदौर में लगी भीषण आग, 4 दुकानें और गाड़ियां जलकर हुई खाक

Saturday, March 16, 2024 - 21:11
Updated: 3 years ago
0
इंदौर में लगी भीषण आग, 4 दुकानें और गाड़ियां जलकर हुई खाक

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में एक ऑयल की दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग इस कदर फैली की चार से पांच दुकानों को अपनी चेपट ले लिया है। इनमे से 4 दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

बता दें कि यह घटना छोटी ग्वालटोली में पटेल ब्रिज के पास हुई है जहाँ एक ऑयल की दुकान में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग की वजह से कोई जनहानि नही हुई। मगर इस घटना के बाद शहर के व्यस्ततम इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग की वजह से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की वजह से एक ऑटो रिक्शा और 4 दोपहिया भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गए है। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 दमकल ने आग पर काबू पाया गया है।

गौरतलब है कि तीन दिन में यह दूसरी बड़ी आग की घटना है। इस घटना से पहले पलासिया के पास इंडस्ट्री हाउस में भी भीषण आग लग गई थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User