इंदौर के सराफा व्यापारी की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

Saturday, July 27, 2024 - 19:35
Updated: 2 years ago
0
इंदौर के सराफा व्यापारी की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

इंदौर (आरएनआई) इंदौर के एक सराफा व्यापारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए इंदौर के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सराफा व्यापारी ने इन तीन व्यक्तियों पर उन्हें ब्लैकमेल करने और अवैध धन की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी ने यह भी बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

जानें पूरा मामला
दरअसल, लसूड़िया पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत पर एक महिला और अन्य दो लोगों के खिलाफ झूठे प्रकरण में फंसाने का डर दिखाकर रुपये मांगने का मामला दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने सराफा व्यापारी से लाखों रुपये वसूल किए हैं। फरियादी का सराफा में सोना-चांदी का व्यवसाय है। साल 2017 में उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे थे। वहीं, अब महिला ने फरियादी से सोने के आभूषण ले लिए थे। जिसकी शिकायत थाने में करवाई गई है।

जांच जारी
आगे एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी महिला और घटना से जुड़े अन्य आरोपी पहले से एक दूसरे को जानते हैं और उन्होंने साथ में वक्त भी बिताया है। पुलिस मामले की जांच में इस पहलू को भी ध्यान में रख रही है ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User