आरएसएस ने लगाई शाखा, कार्यकर्ताओं ने लिया योग में हिस्सा

Saturday, February 10, 2024 - 18:46
Updated: 3 years ago
0
आरएसएस ने लगाई शाखा, कार्यकर्ताओं ने लिया योग में हिस्सा

हाथरस (आरएनआई) संघ व्यक्ति निर्माण में लगा हुआ है अनुशासन ही संघ की पहचान है।संघ की शाखाओं पर निरन्तर पहुँचने से जहाँ शरीरिक विकास एवं मानसिक विकास होता है उसके साथ साथ ही राष्ट्रप्रेम की भावना का भी
उदय होता है। स्वयंसेवकों के अंदर चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्रीय चरित्र का भाव उत्पन्न करना ही शाखा का कार्य है । वर्ष 2025 में संघ 100 वर्ष पूर्ण करेगा। शताब्दी वर्ष तक प्रत्येक घर मे संघ का एक स्वयंसेवक होगा। शाखा संगम के माध्यम से समाज मे जाग्रति करना है। इसी उद्देश्य के साथ शाखा संगम का आयोजन किया गया। अपनी पवित्र मातृभूमि को परम वैभव पर ले जाने के लिए ही संघ प्रकाशमान है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सह सेवा प्रमुख श्याम किशोर ने बागला कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित शाखा संगम कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये कही।
उन्होंने कहा कि जब संघ की स्थापना हुई तब समाज के लोग स्वयं को हिन्दू कहने से डरते थे लेकिन आज गर्व से कहते है कि हम हिन्दू है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि किसी भी संगठन को आगे बढ़ने के लिये उपेक्षा विरोध और सहमति के इन तीन दौर से गुजरना पड़ता है। संघ भी इन्ही दौरों से गुजरा है हिन्दू समाज और  अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए खड़े हुए संघ को स्थापना के दौर में उपेक्षा के दौर से गुजरना पड़ा ।राष्ट विरोधी तत्वों  ने स्वयंसेवकों का उपहास किया।जब वह हमें अपने पथ से डिगा नही सके तो संघ का विरोध किया ओर प्रतिबंध लगाया गया।लेकिन संघ राष्ट्र विचारों के साथ समाजहित में खड़ा था तो वह निरंतर बढ़ता गया।आज संघ का विस्तार अन्य देशों तक है तो समाज संघ के कार्यो से सहमत है। संघ द्वारा किये गये सेवा कार्यो को सभी ने सराहा है।संघ की शाखाओं के माध्यम से हमें सेवाभाव एकजुटता, भाईचारा ,राष्ट्रप्रेम सीखने को मिलता है। संघ की शाखाओं पर होने वाले खेल ,बौध्दिक स्वयंसेवकों को शक्तिशाली एवँ बुद्धिमान बनाते है। शाखा के द्वारा ही हम स्वयं और समाज के लोगों के जीवन को सुगम बनाया जा सकता है। शाखा पर हम धर्म की रक्षा एवँ संस्कृति की रक्षा करना सीखते है।
शाखा संगम में जिले के नगरों एवँ खंडों की शाखाए एक ही स्थान पर अलग अलग लगाई गई। शाखाओ पर स्वयंसेवकों ने खेल के साथ व्यायाम भी किये । शाखाओ में स्वयंसेवकों के अनुशासन एवँ समता का  संघ के विभाग एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उधोगपति अनिल वार्ष्णेय तेल वालों ने की एवँ संचालन  सह जिला कार्यवाह आलोक पचौरी ने किया।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक मुनेन्द्र ,नगर प्रचारक अनमोल ,नगर प्रचारक सादाबाद उमेश , सह विभाग कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ , विभाग सह शरीरिक प्रमुख अमरवीर ,सह विभाग संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , जिला कार्यवाह रामकिशन , जिला सह कार्यवाह प्रदीप गर्ग , जिला शरीरिक प्रमुख राजीव पुंढीर, जिला सह शारीरिक प्रमुख राकेश ,
जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी , जिला गौ संबर्धन प्रमुख देवेंद्र तोमर ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह , नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना , नगर प्रचार प्रमुख सक्षम पाठक , नगर सह प्रचार प्रमुख राहुल माहौर , रामहरि चाहर ,वीरेंद्र माहौर ,संदीप वार्ष्णेय ,राजू राना ,ओमप्रकाश अग्निहोत्री, नगर विद्यार्थी प्रमुख तरूण शर्मा ,नैतिक , आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवँ स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User