‘आम चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले’ : असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या संघ परिवार अल्पसंख्यकों से बदला ले रहा है?

Thursday, June 13, 2024 - 16:32
0
‘आम चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले’ : असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और प्रतापगढ़ में दो मौलवियों की हत्या के बाद से बवाल उपजा हुआ है। अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इन हत्याओं पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। 

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की घटनाओं का उदाहरण देते हुए सवाल पूछा कि क्या संघ परिवार अल्पसंख्यकों से बदला ले रहा है? ओवैसी ने आरोप लगाया कि हाल के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हमलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा।

ओवैसी ने दावा किया ‘लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देशभर के अलग अलग इलाकों से अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें सामने आ रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में दो मौलवियों की हत्या की गई। अकबरनगर में अल्पसंख्यकों के घरों को तोड़ा गया। छत्तीसगढ़ में इसी समुदाय से जुड़े दो लोगों की हत्या की गई। क्या संघ परिवार अल्पसंख्यकों से बदला ले रहा है?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User