आमिर खान के डीपफेक वीडियो के मामले में पुलिस का एक्शन, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

आमिर खान इन दिनों अपने वायरल डीपफेक वीडियो के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। डीपफेक वीडियो एक राजनीतिक दल का विज्ञापन अभियान था, जिसमें वे राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे। हाल ही में अभिनेता के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस वीडियो के खिलाफ बयान जारी किया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब ताजा जानकारी सामने आई है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।

Thursday, April 18, 2024 - 11:00
0
आमिर खान के डीपफेक वीडियो के मामले में पुलिस का एक्शन, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

मुंबई (आरएनआई) आमिर खान इन दिनों अपने वायरल डीपफेक वीडियो के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। डीपफेक वीडियो एक राजनीतिक दल का विज्ञापन अभियान था, जिसमें वे राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे। हाल ही में अभिनेता के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस वीडियो के खिलाफ बयान जारी किया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं अब ताजा जानकारी सामने आई है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।

आमिर खान का एक राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करने वाला डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खबर है कि अभिनेता के ऑफिस की ओर से खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 (प्रतिरूपण), 420 (धोखाधड़ी), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

31 सेकंड लंबे वीडियो में आमिर खान को यह कहते हुए सुना जा सकता था  कि भारत का हर नागरिक लखपति है। वीडियो के अंतिम फ्रेम में राजनीतिक पार्टी के प्रतीक की एक छवि थी, जिसमें लिखा था, 'न्याय के लिए वोट करें।' बैकग्राउंड ऑडियो में भी यही बात सुनाई दे रही थी। वीडियो के वायरल होने के बाद आमिर खान के प्रवक्ता ने इस वीडियो को नकली बताया और आधिकारिक बयान जारी किया था।  

आमिर खान के प्रवक्ता के आधिकारिक बयान में यह कहा गया है कि अभिनेता ने अपने 35 साल के करियर में कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को समर्पित किया है। हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल को बढ़ावा दे रहे हैं।

बयान में आगे कहा गया था कि  वे स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध सेल में एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है। आमिर खान सभी भारतीयों से आग्रह करना चाहेंगे कि वे बाहर आएं और मतदान करें और हमारी चुनावी प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User