आबकारी विभाग द्वारा कई जगह दी दबिश एवं चलाया गया चैकिंग अभियान

Friday, February 23, 2024 - 10:28
Updated: 3 years ago
0
आबकारी विभाग द्वारा कई जगह दी दबिश एवं चलाया गया चैकिंग अभियान

हाथरस (आरएनआई) अवैध शराब निर्माण बिक्री परिवहन भंडारणअपमिश्रण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत तथा  आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा  उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी, हाथरस के नेतृत्व में आज जनपद हाथरस में आबकारी टीम  द्वारा थाना हाथरस गेट अंतर्गत नंगला नंदू, भगवंतपुर, नगला सिंघी, अहव्रनपुर तथा थाना मुरसान अंतर्गत बर्धवारी, भकरोई,नगला अन्नी तथा थाना सासनी अंतर्गत मौजपुर, अखरोई, जंगपुर, शाहपुर खुर्द आदि क्षेत्रों में दबिश की गई।

इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्रों में स्थित विभिन्न होटलों,ढाबों की तलाशी भी ली गई। साथ ही हाथरस – मथुरा बोर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।इस दौरान लोगों को अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की जानकारी होने पर तुरंत आबकारी विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा। 

कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर तथा कुलदीप चौहान आबकारी निरीक्षक सिकंदरा राऊ मय आबकारी स्टॉफ उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User