'आप पर बहुत गर्व...', आंखों में आंसू लिए शहीद विनय के पार्थिव शरीर से लिपटी रही पत्नी

वीडियो में दिख रहा है कि विनय की पत्नी सभी नौसेना अधिकारियों को कह रही हैं कि आप सभी को इन पर गर्व करना चाहिए, रोज गर्व करना चाहिए, मुझे इन पर बहुत गर्व है।

Wednesday, April 23, 2025 - 15:30
0

नई दिल्ली (आरएनआई) पहलगाम आतंकी हमले में नेवी ऑफिसर विनय नरवाल भी शहीद हुए। वे अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मनाने आए थे शादी को भी कुछ ही दिन हुए थे। लेकिन किस्मत शायद कुछ और मंजूर था और विनय मात्र 26 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चले गए। आज विनय को भावभीनी विदाई पूरी नोसेना ने दी है, लेकिन आंखों में आंसू उनकी पत्नी का वीडियो देख आ रहे हैं। चेहरे पर गर्व का अहसास है, लेकिन पति को हमेशा के लिए खोने का दर्द भी दिख रहा है।

वीडियों में दिख रहा है कि विनय की पत्नी सभी नौसेना अधिकारियों को कह रही हैं कि आप सभी को इन पर गर्व करना चाहिए, रोज गर्व करना बाहिए मुझे इन पर बहुत गर्व है। ये सब बोलते-बोलते कई बार विनय की पत्नी बिलया-बिलख कर रोई है। वे अपने शहीद पति के पार्थिव शरीर से लगातार लिपटती रहती है, बार-बार अपना सिर उनके सम्मान में झुकाती है। कई लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनका दुया अपार है. उनका दर्द असहनीय है।

वे भावुक होकर बोल रही है उनकी वजह से ही इस समय सबकुछ ठीक है. हमे रोज उन पर गर्व करना चाहिए, आप सभी को रोज उन पर गर्व करना चाहिए। ये गर्व का भाव ही बताने के लिए काफी है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भारत के एक बहादुर सपूत थे, वे देश की ओर ज्यादा सेवा करना चाहते थे, लेकिन उनकी जिंदगी को एक आतंकी हमले ने छोटा कर दिया।

विनय और हिमांशी की शादी इसी साल 16 अप्रैल को मसूरी में हुई थी, 19 अप्रैल को उनका ग्रैंड रिशेप्यान भी हुआ था। रिसेप्शन के दो दिन बाद ही वे अपने हनीमून के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए थे। लेकिन बुधवार को पहलगाम में आतंकियों की गोली से पनी हिमांशी तो बच गई. लेकिन पति विनय अपनी जान गंवा बैठे। इस समय उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। विनय अपने माता-पिता के एकलौते बेटे थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बेटे की धूमधाम से शादी की थी। अब वो खुशनुमा माहौल गम में बदल चुका है. जश्न की जगह आखें नम है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User