आप की चुनावी तैयारी: भगवान व जनता हमारे साथ, बहुमत के साथ जीतेगी आप; अरविंद केजरीवाल बोले

अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारी सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने आप नेताओं को जेल भेज कर, खरीदकर, सारे षडयंत्र करके देख लिए, लेकिन आप इनके काबू में नहीं आई। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा सारे हथकंडे अपनाएगी, लेकिन आखिर में जीत हमारी ही होगी।  

Tuesday, November 19, 2024 - 09:20
0
आप की चुनावी तैयारी: भगवान व जनता हमारे साथ, बहुमत के साथ जीतेगी आप; अरविंद केजरीवाल बोले

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके तहत उन्होंने दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली लोकसभा में मंडल प्रभारियों से बात कर हर बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भगवान आप के साथ है। इस बार भी आप प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली का चुनाव जीतेगी।

उन्होंने दावा किया कि एमसीडी मेयर चुनाव में भगवान ने आप को यह संकेत दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे आत्म विश्वास में थी कि पैसा और पावर से आप के पार्षदों को तोड़कर एमसीडी मेयर का चुनाव जीत लेंगे। लेकिन, भगवान ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया और आप जीत गई।

केजरीवाल ने कहा कि आप सच्चाई के रास्ते पर चल रही है। लड़ाई बहुत मुश्किल है। पिछले दो साल के अंदर आप ने जो झेला है ऐसा किसी पार्टी के ऊपर इतना जबरदस्त वार नहीं हुआ होगा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कहती है कि आप मुफ्त की रेवड़ी देती है। उन्होंने कहा, हां आप फ्री की छह रेवड़ियां देती है। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन वो एक भी राज्य बता दे जहां इनमें से एक भी रेवड़ी मिलती हो। पहली रेवड़ी है कि 24 घंटे बिजली आना। दूसरी पानी फ्री कर दिया। तीसरी स्कूल अच्छे कर दिए। चौथी इलाज मुफ्त कर दिया। पांचवीं रेवड़ी महिलाओं की फ्री बस यात्रा है। छठी रेवड़ी तीर्थयात्रा है। भाजपा वाले ये नहीं देंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप का सबके बीच एक भावनात्मक रिश्ता है। इस वजह से केजरीवाल कहते हैं कि यह पार्टी नहीं, परिवार है। भाजपा अपनी सारी ताकत लगाकर पिछले दस साल से जब से पार्टी बनी है इस पार्टी को नहीं, बल्कि इस परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, यह आप की ताकत है कि हम एक परिवार हैं और एक मुट्ठी की तरह एकजुट होकर रहते हैं। दिल्ली चुनाव की घोषणा होने में मुश्किल से 40-45 दिन का समय रह गया है। अब कमर कसकर इसमें लगना पड़ेगा।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User