आपातकालीन स्थिति के लिए बेसिक शिक्षकों द्वारा बनाया सेल्फ केयर

Monday, March 18, 2024 - 19:59
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।सुइथाकला बेसिक शिक्षा के शिक्षकों द्वारा बनाया गया टीचर सेल्फ केयर टीम आज अपने कार्यों के चलते प्रदेश भर में ख्याति प्राप्त टीम बन गई है। टीम के आह्वान करने पर दिन प्रतिदिन कुनबा बढ़ता जा रहा है।इसी कड़ी में सुइथाकला में भी व्हाट्स एप शिक्षक ग्रुप में लिंक भेजकर कुनबे को बढ़ाने की मुहिम तेज कर दी गई है। टीम के जिलाध्यक्ष व क्षेत्र के पिपरौल गांव निवासी अरविन्द यादव ने सोमवार को एक वार्ता के दौरान सुइथाकला में भी कुनबे को बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य चलने की बात कही।आज के चार साल पहले 2020मे कोरोना काल के दौरान प्रयागराज के शिक्षक विवेकानंद और कुछ शिक्षकों ने मिलकर इस टीम का गठन किया था।आज इस दिशा में फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि पर लिंक भेज कर कुनबा बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस टीम द्वारा पूरे प्रदेश भर में असामयिक स्थिति में अपने 154 दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को 44करोड़ 82लाख रूपए की अहेतुक सहायता की जा चुकी  है। उन्होंने अपने शिक्षक साथियों की असामयिक स्थिति में मदद के लिए अपने साथियों से टीएससीटी यूपी काम.पर अधिक से अधिक अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User