मथुरा: आपत्तिजनक पोस्ट पर तकरार...पुलिस की गाड़ी के सामने लेटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दो घंटे तक हंगामा

कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लेने पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस की कार के सामने लेट गए। सविलि लाइन चौकी पर दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ दिया।

Tuesday, April 29, 2025 - 08:00
0
मथुरा: आपत्तिजनक पोस्ट पर तकरार...पुलिस की गाड़ी के सामने लेटे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दो घंटे तक हंगामा

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सोमवार को पुलिस द्वारा कांग्रेस पदाधिकारी को हिरासत में लेने के बाद कांग्रेसियों और पुलिस में तकरार हो गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस की कार के सामने लेट गए। करीब दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कार्यकर्ता को छोड़ा।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने रविवार को फेसबुक पर भाजपा सरकार की आलोचना की थी। उनका आरोप था कि अलीगढ़ में भाजपा समर्थकों ने तीन दलितों को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पिटाई की थी। इस मुद्दे को तूल देने के लिए उन्होंने रविवार को फेसबुक पर सरकार की विफलता और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए पोस्ट कर दी। साथ ही बसपा पर भी टिप्पणी कर दी। मायावती को भाजपा हितैषी बता दिया।

फेसबुक पर इतने शब्द लिखने के बाद कुंवर सिंह की यह पोस्ट सोमवार को वायरल होने लगी। मामला साइबर सेल के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चिन्हित करके कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस घर से उठाकर उन्हें सिविल लाइन चौकी ले गई। जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर भी पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेसियों व पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई।
 
कुंवर सिंह को छुड़ाने के लिए मुकेश धनगर पुलिस की कार के आगे लेट गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार के आगे से हटाया। कांग्रेसियों ने पुलिस विरोधी नारे लगाए। दो घंटा तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कुंवर सिंह को छोड़ दिया। सीओ भूषण वर्मा ने बताया है कि कुंवर सिंह के खिलाफ 151 में कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। सरकार की आलोचना करने वालों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User