आदिवासी युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा पर प्रशासन सख्त, SDM बोले- तुरंत कार्रवाई से हालात संभले

गोंडा ट्विसा के एसडीएम चंद्रजॉय रियांग ने कहा कि सच में हिंसा की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी। हमने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है।

Sunday, July 14, 2024 - 08:30
0
आदिवासी युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा पर प्रशासन सख्त, SDM बोले- तुरंत कार्रवाई से हालात संभले

अगरतला (आरएनआई) त्रिपुरा के धलाई जिले में एक आदिवासी युवक की सामूहिक झड़प में मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गोंडा ट्विसा के एसडीएम चंद्रजॉय रियांग ने बताया कि बिगड़े हालात को काबू करने के लिए तुरंत सख्त कदम उठाए गए। क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी। साथ ही जमीनी हकीकत सामने लाने के लिए डीसीएम और तहसीलदारों की दो टीमें बनाईं। इसके अलावा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

गोंडा ट्विसा में हुई हिंसा को एसडीएम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सच में यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी, लेकिन हमने तुरंत कई उपाय किए। इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। वहीं, आज पर्याप्त सुरक्षा बल पहुंच गए हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'एसपी कल से यहां सभी जिला सुरक्षा बलों के साथ मौजूद हैं। आईजी कानून व्यवस्था भी अतिरिक्त बल के साथ कल रात ही यहां पहुंचे और डीएमएन कलेक्टर भी जिला मुख्यालय से पूरी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर बलों को तैनात किया गया है। हम हालात को काबू में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम अपनी ओर से सभी कोशिश कर रहे हैं।'

=एसडीएम चंद्रजॉय रियांग ने आगे कहा, 'हमने शुरुआती सर्वेक्षण किया है। जमीनी हकीकत सामने लाने के लिए डीसीएम और तहसीलदारों की दो टीमें बनाई हैं। ये दोनों टीमें अब जमीन पर सर्वेक्षण कर रही हैं और नुकसान का आकलन कर रही हैं। मेरे पास नुकसान के आकलन की शुरुआती रिपोर्ट है। हम हिंसा को आगे बढ़ने से रोकने में काफी हद तक सक्षम थे। जैसे ही घटना की जानकारी हुई हमने तुरंत कार्रवाई की और दमकल कर्मियों की मदद ली।

उन्होंने कहा, 'आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों ने जबरदस्त काम किया है। मेरे पास नुकसान के आकलन के बारे में एक शुरुआती रिपोर्ट है। हालांकि, जमीनी आकलन और रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।'

एक आदिवासी युवक की सामूहिक झड़प में मौत के बाद कई दुकानों को आग लगा दी गई थी। कई घरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी। शुक्रवार को हुई आगजनी और इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, युवक की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि परमेश्वर रियांग अपने दोस्तों के साथ रथ यात्रा के मौके पर आयोजित एक मेले में शामिल होने के लिए गंडतविसा बाजार गया था। अचानक कुछ युवकों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें रियांग गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुरुआत में उसे गंडतविसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें जीबीपी अस्पाल में स्थानांतरित कर दिया गया। धलाई के एसपी अविनाश राय ने बताया कि युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User