आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हुई सपा की समीक्षा बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें: सिद्धार्थ
मथुरा (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मथुरा वृन्दावन महानगर इकाई की मथुरा-वृंदावन विधानसभा के बूथों को लेकर समीक्षा बैठक डैम्पियर नगर स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव का समाजवादियों ने फूल मालाओं व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए सिध्दार्थ सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर विधानसभाओं के प्रत्येक बूथों को मजबूत करने व बूथ अध्यक्षों को अहम जिम्मेदारी देने व संगठन को मजबूत करने के साथ साथ पीडीए के लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश देते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार द्वारा किए गए कार्यो को जनता के बीच में जाकर लोगों को बताएं साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नही प्रतिदिन हत्याएं हो रही है सरकार कुम्भकरणी नींद सोई हुई है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव ठाकुर किशोर सिंह, महानगर महासचिव अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष सज्जन क्रांति, दाऊदयाल शर्मा, अनिल वर्मा, अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, बल्लभभाई कुशवाहा, इमरान अब्बास, भगवती चतुर्वेदी, राजेन्द्र फरारी, नेत्रपाल सिंह, मुकेश सैनी, ठाकुर चन्द्रशेखर, हाजी फारुख, राजगब्बर, कोमल शर्मा, सुरेश यादव, जय शर्मा, शबनम कुरैशी, अतुल शर्मा, रिषि अग्निहोत्री, देवेन्द्र निषाद, छोटू ठाकुर, शिवम शर्मा, ठाकुर किशन सिंह, आदि उपस्थित थे ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



