आगरा में दो दोस्तों की हत्या से सनसनी, 25 मीटर की दूरी पर मिलीं खून से लथपथ लाशें – ग्रामीणों का हंगामा

आगरा में दो दोस्तों की हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें खेत में पड़ी मिलीं।

Jul 14, 2025 - 15:38
 0  162
आगरा में दो दोस्तों की हत्या से सनसनी, 25 मीटर की दूरी पर मिलीं खून से लथपथ लाशें – ग्रामीणों का हंगामा

आगरा (आरएनआई) आगरा जिले के थाना किरावली क्षेत्र के पुरामना नहर की पटरी पर सोमवार सुबह दो युवकों के खून से सने हुए शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या कर शवों को नहर की पटरी पर छिपाया गया था। मृतकों की पहचान नेत्रपाल (38 वर्ष) पुत्र चंद्रभान और कृष्णपाल उर्फ केपी (35 वर्ष) पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अरदाया थाना अछनेरा के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक मित्र थे।

पुलिस को सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गयी। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे सुबह करीब आठ बजे खेतों पर चारा काटने पहुंचे तो नहर की पटरी पर खून से सने शव दिखाई दिए। जिसके बाद तत्काल किरावली पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना अछनेरा चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करते हुये घटना का खुलासा कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। विरोध प्रदर्शन को देख थाना किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जनता से अपील की।

साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह, उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी, पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार और अपर पुलिस आयुक्त आगरा रामबदन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है, जिससे आशंका है कि हत्या के दौरान फायरिंग भी हुई है। 

पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं मृतकों के परिजनों का कहना है कि इस मामले की जांच थाना अछनेरा पुलिस के द्वारा कराई जाए, क्योंकि मृतक थाना अछनेरा क्षेत्र के ही रहने वाले थे। दूसरी तरफ आपको बता दें कि घटना थाना किरावली क्षेत्र में होने की वजह से मुकदमा थाना किरावली में ही पंजीकृत कराये जाने की संभावना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.