आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट से मारपीट, पत्नी बोलीं—'आतंकवादी जैसा किया व्यवहार'

Jul 13, 2026 - 23:05
Jul 13, 2026 - 23:09
 0  81
आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट से मारपीट, पत्नी बोलीं—'आतंकवादी जैसा किया व्यवहार'

आगरा_ताजनगरी आगरा के कैंट रेलवे स्‍टेशन पर रविवार को करीब घंटे भर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आरपीएफ जवानों की पिटाई का शिकार बने डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद तनाव का माहौल बन गया है। एक तरफ जहां रेलवेकर्मी सस्‍पेंड किए गए आरपीएफ सिपाहियों पर कड़े एक्‍शन लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं नरेंद्र चाहर की पत्‍नी हरेंद्री ने भी खुलकर नाराजगी जताई है।

एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में हरेंद्री चाहर ने कहा- 'मेरे पति फौजी रहे हैं, लेकिन उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने कोई गलती नहीं की थी। वह ड्यूटी के दौरान सिर्फ एक महिला यात्री की मदद कर रहे थे। मेरे पति की पिटाई का वीडियो पूरे देश ने देखा है। अब उन्हें सिर्फ न्याय ही नहीं, बल्कि उनका सम्मान भी वापस चाहिए।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0