आगरा कैंट मारपीट मामला: IRTCSO ने AISMA को दिया समर्थन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Jul 13, 2026 - 23:08
Jul 13, 2026 - 23:08
 0  0
आगरा कैंट मारपीट मामला: IRTCSO ने AISMA को दिया समर्थन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Indian Railway Ticket Checking Staff Organization (IRTCSO) ने आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान उप स्टेशन प्रबंधक (Dy. SS) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ RPF कर्मियों द्वारा कथित बदसलूकी एवं मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए AISMA को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

संगठन ने कहा है कि सार्वजनिक स्थल पर किसी ऑन-ड्यूटी रेलवे कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे पूरे रेलवे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सभी कर्मचारी निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

एक कर्मचारी पर हमला, पूरे रेलवे परिवार के सम्मान पर हमला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0