आंध्र प्रदेश में दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत, एक झुलसा

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित एक दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Tuesday, December 27, 2022 - 17:45
0
आंध्र प्रदेश में दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत, एक झुलसा

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), 27 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में स्थित एक दवा कंपनी में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अनकापल्ली की पुलिस अधीक्षक गौतमी सैली ने सोमवार रात को लॉरस लैब्स लिमिटेड की तीसरी यूनिट में आग लगने की घटना की पुष्टि की। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वे घटना में लोगों के हताहत होने की वजह का पता लगा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त टी राजेश बाबू, आर राम कृष्ण, बी रामबाबू और एम वेंकट राव के रूप में की गयी है। घायल व्यक्ति की पहचान वाई सतीश के रूप में हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज गवर्नमेंट हॉस्पिटल भेजा गया है जबकि घायल व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

राज्य के फैक्ट्री विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना औद्योगिक रसायन टॉल्वीन के रिसाव के कारण हुई। जब कर्मचारी रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे तो रसायन में आग लग गयी।

बहरहाल, इस औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर संघ के नेताओं ने दावा किया कि जब कर्मचारी फैक्ट्री की सफाई कर रहे थे तो बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएन फार्मा सिटी में विभिन्न दवा कंपनियां लंबे समय से सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User