अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में डिलीवरी के दौरान पैसे की मांग, न देने पर ऑपरेशन से किया मना

मरीज एवं परिजन अपनी शिकायत को लेकर पुलिस चौकी पर बैठे अस्पताल में हंगामा जच्चा खाने में होने के उपरांत परिजन अब पुलिस प्रशासन के पास पहुंच चुका हैं, कहा मरीज का इलाज हो

Thursday, September 21, 2023 - 10:43
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में डिलीवरी के दौरान पैसे की मांग, न देने पर ऑपरेशन से किया मना, परिजनों का हंगामा। 

मरीज एवं परिजन अपनी शिकायत को लेकर पुलिस चौकी पर बैठे अस्पताल में हंगामा जच्चा खाने में होने के उपरांत परिजन अब पुलिस प्रशासन के पास पहुंच चुका हैं, कहा मरीज का इलाज हो

महिला के पति का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने पहिले घर पर इलाज करती रही है, 10 हजार में डिलेवरी एवं वच्चा दानी ऑपरेशन के लेने तय किया जाकर,सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करने का कहा था।

आज ऑपरेशन के दौरान 30 हजार ओर मांगे जाने पर विवाद हुआ, चिकित्सक ने ऑपरेशन करने का मना करते हुए रेफर करने का बोला। इलाज-न होने पर पीड़ित महिला ऑपरेशन थियेटर से बाहर आकर पुलिस चौकी के सामने बैठ गई है। वही परिजन हंगामा कर रहे है।

 अस्पताल मे महिला के परिजनों का हंगामा के दौरान परिजनों ने महिला चिकित्सक पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है, कहा कि पैसे न देने पर उससे कागजो पर साइन कराकर कहा बाहर ले जाओ यहां इलाज नही होगा।

अस्पताल चौकी के सामने बैठी ऑपरेशन के पूर्व गाउन पहिने थी,जिससे यह स्पष्ठ था कि ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सक मोटी मोटी सेलरी लेकर चिकित्सीय सेवा को वेंच रहे है तो फिर सरकारी लाखो की पगार क्यो। 

क्या जिला कलेक्टर, विधायक,सांसद का इन चिकित्सको को डर नही है  या फिर इनको इनका संरक्षण प्राप्त है। बताते है कि वर्षो से जमे इन चिकित्सको ने अपने शासकीय चिकित्सयीय कार्यकाल में करोड़ो के अपने निजी अस्पताल खोल लिए है, जिनकी वैधानिक जांच होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User