अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पुलिस व एसोजी टीम ने किया भंडाफोड़

Wednesday, December 13, 2023 - 17:15
Updated: 3 years ago
0
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पुलिस व एसोजी टीम ने किया भंडाफोड़

हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहपऊ पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन की मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समय करीब 20.00 बजे थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम सिखरा के जंगल में खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुये 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्व सफलता प्राप्त की है ।  मौके से 02 एसबीबीएल गन देशी 12 बोर, 01 डीबीबीएल रायफल 315 बोर , 05 तमंचा देशी 315 बोर, 02 तमंचा देशी 12 बोर, 02 रिवाल्वर देशी 32 बोर, 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर  एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।  

गिरफ्तार अभियुक्त रक्षपाल सिंह ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह अवैध शस्त्र की बिक्री में विगत 7-8 वर्ष से संलिप्त है । पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत जनपद आगरा व फिरोजाबाद से जेल जा चुका है तथा अवैध शस्त्र बनाना भी जानता है । सहअभियुक्त नरेश उपरोक्त जो अभियुक्त रक्षपाल सिंह की अवैध शस्त्र बनाने में मदद करता था एवं क्षेत्र में अवैध शस्त्रो के क्रय विक्रय का कार्य भी देखता था । अभियुक्तगणों को बिक्री से जो रूपया प्राप्त होता है, उससे अपना जीवन यापन करते है । अभियोग में राजेश व नितेश निवासीगण सभापुर थाना निधौली कलां जनपद एटा की संलिप्तता प्रकाश में आयी है । जिसके सम्बन्ध में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उनके उत्साहवर्धन हेतु 25000/- रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User