अल्प संख्यक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण मिशन 2024,की सफलता के लिए : राकेश मोर्या

Friday, February 9, 2024 - 21:22
Updated: 3 years ago
0
अल्प संख्यक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण मिशन 2024,की सफलता के लिए : राकेश मोर्या

जौनपुर ।समाजवादी पार्टी का आधार ही अल्पसंख्यक समाज से है।
अल्पसंख्यक समाज की संपूर्ण भागीदारी और शत प्रतिशत सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित क्योंकि अल्पसंख्यक समाज पार्टी की मूल पूंजी है।
उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित बैठक में कही है।
उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मिशन 2024 की सफलता में अल्पसंख्यक समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के नेताओं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि समय बहुत कम है मिशन 2024 की सफलता हेतु मेहनत से लग जाए ताकि जौनपुर की दोनों लोकसभा की सीटों को जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूती प्रदान किया जाए।
सदर एवं नगर क्षेत्रांतर्गत ज़िले के वरिष्ठ अल्पसंख्यक समाज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद के भंडारी स्टेशन स्थित आवास पर कल शाम 6 बजे संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित सपाजनों ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
उक्त अवसर पर उपस्थित नेताओ, कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा नगर इकाई सहित अन्य विधानसभाओं और अन्य इकाइयों के मज़बूत किए जाने पर विचार विमर्श कर आवश्यक सुझाव दिए।
जिलाध्यक्ष ने सभी के सुझावों पर गंभीरता से अनुपालन कराने का आश्वासन दिया।
बैठक की अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव,कलीम अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, शाहनवाज़ खान शेखू, कमाल आज़मी, मजहर आसिफ, कमालुद्दीन अंसारी, इरशाद मंसूरी, ज़ुबैर अंसारी,अरशद कुरैशी, शकील मंसूरी, अल्मास सिद्दीकी सभासद, शानावाज सभासद, सरफराज़ अंसारी, हफीज़ शाह, फिरोज़ पप्पू, अज़ीज़ फरीदी, सैफ खान, राजा नवाब, अमन, अमजद अंसारी सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन आरिफ हबीब ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User