अयोध्या में रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिवपुरी से महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज भी आमंत्रित संतों की सूची में शामिल हैं

Sunday, January 21, 2024 - 21:47
Updated: 3 years ago
0
अयोध्या में रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिवपुरी से महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज भी आमंत्रित संतों की सूची में शामिल हैं

शिवपुरी (आरएनआई) अयोध्या में रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिवपुरी से महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज भी आमंत्रित संतों की सूची में शामिल हैं, उन्हें रामलला विराजमान ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण कार्ड और परिचय पत्र जारी कर दिया गया है। श्री महामंडलेश्वर महाराज वर्तमान में प्रयागराज में हैं और वहीं से वे अयोध्या के लिए जायेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी एंट्री पास में महामंडलेश्वर को एक पीपी कोड 1322 भी जारी किया गया।

जिसके माध्यम से ब्लॉक 13 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। शिवपुरी से महाराज महामण्डेमलश्वर को प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिलने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं.  पुरुषोत्तम  कांत शर्मा ने कहा कि ये हमारी शिवपुरी के लिए गर्व की बात है कि शिवपुरी से महाराज महामंडलेश्वर जी को निमंत्रण आया है।  महामंडलेश्वर जी पिछले कई सालों से शिवपुरी के साथ साथ पूरे भारत में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

महामंडलेश्वर महाराज जी का जन्म बदरवास तहसील के ग्राम मांगरोल में हुआ था, वे शिवपुरी में राम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर के महंत हैं तथा मंदिर परिसर में ही भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं, उन्होंने फैजपुर महाराष्ट्र में श्री खंडेराव वाडी देव स्थान की स्थापना की, रामजानकी संकटमोचन हनुमान मंदिर झांडेश्वशर भरूच गुजरात में भी महाराज का जी आश्रम है, उनके द्वारा गोविन्दं गौशाला ईश्वर बदरवास में संचालित की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User