अमेजन में पानी इतना गर्म कि सैकड़ों डॉल्फिन की गई जान

अमेजन नदी वर्तमान में रिकॉर्ड उच्च तापमान से जूझ रही है। इसकी वजह से इसमें रह रहे जीवों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। यहां सैकड़ों डॉल्फिन की मौत हो गई है। 

Monday, October 2, 2023 - 10:30
0
अमेजन में पानी इतना गर्म कि सैकड़ों डॉल्फिन की गई जान
प्रतीकात्मक तस्वीर।

ब्राजिलिया, (आरएनआई) इस साल ब्राजील रिकॉर्ड उच्च तापमान का सामना कर रहा है। आमजनों के साथ ही जानवरों -पशु पक्षियों को काफी परेशानी हो रही है। बढ़ते तापमान के कारण पानी भी खौलता जा रहा है, जिसके कारण पिछले सात दिनों में अमेजन में 100 से अधिक डॉल्फिन मरी हुई मिली हैं। 

पानी का तापमान 103 डिग्री फारेनहाइट दर्ज किया गया है। ब्राजील की मामिरौआ संस्थान के अनुसार, डॉल्फिन टेफे झील में मरी हुई मिली हैं। 

अचानक इतनी बड़ी संख्या में डॉल्फिन की मौतों को लेकर संस्थान ने कहा कि अमेजन में सूखा और बढ़ता तापमान इसका कारण हो सकता है। गौरतलब है, अमेजन नदी वर्तमान में रिकॉर्ड उच्च तापमान से जूझ रही है। इसकी वजह से इसमें रह रहे जीवों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। 

इन मौतों का एकदम सटीक जबाव देना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, हमारे विशेषज्ञों की माने तो यह निश्चित रूप से सूखे और टेफे झील में उच्च तापमान से जुड़ा हुआ है।

शोधकर्ता और वैज्ञानिक जिंदा डॉल्फिन को सुरक्षित बचाने के लिए लैगून और तालाबों से निकालकर उन्हें नदी में भेज रहे हैं। यहा का पानी और जगहों से थोड़ा ठंडा है। हालांकि, यह दोनों ही जगह काफी दूर हैं। इसकी वजह से स्थानांतरित करने वाली मुहिम आसान नहीं है।

मामिरौआ इंस्टीट्यूट के एक शोधकर्ता आंद्रे कोएल्हो का कहना है कि ऐसे डॉल्फिन को अन्य नदियों में स्थानांतरित करना सुरक्षित नहीं है। उन्हें कहीं और भेजने से पहले वहां की जांच कर ली जाए कि वहां वायरस तो मौजूद नहीं है।

इसके अलावा कम से कम 59 नगर पालिकाओं ने अमेजन में पानी के औसत स्तर से नीचे की सूचना दी है। इसकी वजह से नदी से मछली पकड़ने की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User