'अब भारतीय न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा', पीड़िता के पिता ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप

आरजी कर मामले में सीबीआई की जांच और रिपोर्ट को लेकर पीड़िता के पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अब मुझे भारतीय न्याय व्यवस्था पर कोई भरोसा नहीं रहा। सीबीआई को असली गुनहगारों की जानकारी है, लेकिन वह सच छुपा रही है।  

Tuesday, April 29, 2025 - 15:47
0
'अब भारतीय न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा', पीड़िता के पिता ने सीबीआई पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता (आरएनआई) आरजी कर मामले में अब पीड़िता के पिता ने मंगलवार को सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कोलकाता हाई कोर्ट और सियालदह जिला कोर्ट में दो अलग-अलग रिपोर्टें पेश की हैं। उन्होंने कहा कि हम आज हाई कोर्ट में बताएंगे कि सीबीआई दो अलग-अलग स्टेटस रिपोर्ट पेश कर रही है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के जज भी रिपोर्ट की गंभीरता को देखकर हैरान थे। हमें सीबीआई पर भरोसा था, लेकिन अब उम्मीद खत्म हो रही है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और व्यापक प्रदर्शन हुए थे। जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन कोलकाता हाई कोर्ट ने पुलिस की जांच से असंतोष जताते हुए यह मामला सीबीआई को सौंपा था।

पीड़िता के पिता ने आगे भारतीय न्याय व्यवस्था को लेकर दुख जताते हुए कहा कि अब मुझे भारतीय न्याय व्यवस्था पर कोई भरोसा नहीं रहा। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सीबीआई को असली गुनहगारों की जानकारी है, लेकिन वह सच छुपा रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को पता है कि मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या किसने की, लेकिन सीबीआई जानकारी छुपा रही है। 

अपने बयान में पीड़िता के पिता ने यह भी आशंका जताई कि किसी ने उनकी बेटी के फोन तक अवैध पहुंच बनाई है। मेरी बेटी के दोस्तों ने दो दिन पहले मुझसे मिलकर बताया कि कोई उनकी ग्रुप चैट से मेरी बेटी का नंबर हटा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास उसका फोन है, लेकिन वे कह रहे हैं कि उनके पास नहीं है। मोबाइल फोन में सारे जवाब हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बता रहा।  

इस केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उसे दोषी भी ठहराया गया है। सुप्रीम कोर्ट इस केस की स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है। पीड़िता के माता-पिता की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी पेश हो रही हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User