अब अलीगढ़ शहर में 12 रूट पर ही दौड़ेंगे ई-रिक्शा

अब फिर से अलीगढ़ शहर में ई रिक्शा के लिए रूट प्लान बनाया गया है। केवल 12 रूट पर ही ई रिक्शा चलेंगे। साथ ही रसलगंज, सारसौल व कंपनी बाग चौराहा की 50 मीटर परिधि में ई-रिक्शा के खड़ा होने पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस बिना रूट स्टीकर और निर्धारित रूट पर न चलने वाले ई-रिक्शा का चालान करने का निर्णय लिया गया है।

Sunday, September 22, 2024 - 11:05
0
अब अलीगढ़ शहर में 12 रूट पर ही दौड़ेंगे ई-रिक्शा

अलीगढ़ (आरएनआई) अलीगढ़ शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्लान बनाया गया है। नगर निगम और पुलिस ने तय किया है कि 12 रूट पर ही ई-रिक्शा दौड़ेंगे। हर ई-रिक्शा पर रूट का नंबर दर्ज होगा। अगर कोई भी ई-रिक्शा दूसरे रूट पर दौड़ता मिलेगा तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।यह प्लान पहले भी बन चुके हैं लेकिन देखना यह है कि अमल कितनी गंभीरता के साथ होता है।

अगर महानगर में जाम की बात की जाए तो सबसे बड़ी वजह ई-रिक्शा ही बन रहे हैं। चौराहों पर आड़ा-तिरछा ई-रिक्शा खड़ा करने से जाम लग जाता है। इससे लोगों का काफी समय बर्बाद होता है। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए शनिवार को नगर निगम के सेवाभवन में नगर आयुक्त विनोद कुमार ने एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम व सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर व निगम अधिकारियों के साथ मंथन किया। 

पहले चरण में रसलगंज, सारसौल व कंपनी बाग चौराहा की 50 मीटर परिधि में ई-रिक्शा के खड़ा होने पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस बिना रूट स्टीकर और निर्धारित रूट पर न चलने वाले ई-रिक्शा का चालान करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, अधिशासी अभियंता अजय राम आदि मौजूद रहे।

ई-रिक्शा के लिए बने रूट
गांधी पार्क से हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा होते हुए आगरा रोड, सासनी गेट चौराहा से मथुरा रोड, सासनी गेट चौराहा से भुजपुरा रोड होते हुए खैर रोड तक आना-जाना।

कबरकुत्ता से रसलगंज चौकी, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बन्नादेवी से सारसौल चौराहा होते हुए महरावल तक आना-जाना।

गांधी पार्क से दुबे का पड़ाव, अचल ताल तिराहा, छर्रा अड्डा पुल होते हुए नौरंगाबाद, एटा चुंगी चौराहा से धनीपुर मंडी होते हुए बौनेर कट तक आना-जाना।

बरछी बहादुर से सुभाष चौक, कंट्रोल रूम, लाल डिग्गी, एएमयू सर्किल, कलेक्ट्रेट, जमालपुर से अनूपशहर रोड होते हुए एफएम टावर तक आना-जाना।

रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लाल डिग्गी, एएमयू सर्किल, दोदपुर चौराहा होते हुए मेडिकल कॉलेज तक आना-जाना।

रेलवे स्टेशन से लाल डिग्गी, अब्दुल्लाह गर्ल्स कॉलेज मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, क्वार्सी फार्म होते हुए क्वार्सी चौराहे तक आना-जाना।

क्वार्सी चौराहा से रामघाट चुंगी, केला नगर चौराहा, मैरिस रोड से सेंटर प्वाइंट होते हुए रेलवे स्टेशन तक आना।

खेरेश्वर से नादा पुल, सारसौल से बरौला पुल पर होते हुए एफएम टावर तक आना-जाना ।

क्वार्सी से क्यामपुर मोड़, एटा चुंगी होते हुए कमालपुर रोड तक आना-जाना।

क्वार्सी से जीवनगढ़, महेशपुर फाटक होते हुए कमालपुर रोड तक आना-जाना।

क्वार्सी से रामघाट रोड, पीएसी, देवसैनी होते हुए जवां रोड तक आना-जाना।

नादा पुल से देहली गेट, हड्डी गोदाम, भुजपुरा रोड, सासनी गेट, लोधी विहार, एडीए कॉलोनी होते हुए मंदिर के नगला तक आना-जाना।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User