अपने शिष्य को गुरु दक्षिणा देकर बनाए निपुण, तीन सैकड़ा शिक्षक प्रशिक्षण में सीखे निपुणता के गुर

Sunday, June 22, 2025 - 18:58
Updated: 1 year ago
0
अपने शिष्य को गुरु दक्षिणा देकर बनाए निपुण, तीन सैकड़ा शिक्षक प्रशिक्षण में सीखे निपुणता के गुर

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) रविवार को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर में दो दिवसीय द्वितीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस शिविर में जिले और क्षेत्र के अनेक प्रमुख शिक्षकों और प्राचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी रहे जबकि विशिष्ट अतिथियों में फतेहपुर के प्रधानाचार्य शिवबाबू शुक्ल, रायबरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्रा, खागा के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त लगभग 10 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और करीब 300 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और शैक्षणिक वातावरण के उन्नयन की दिशा में प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिए कि कोई भी शिक्षक अथवा छात्र किसी प्रकार की असुविधा का अनुभव न करे। उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे स्वयं में परिवर्तन लाकर शिक्षा की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अध्यापक स्वयं प्रेरित और अनुशासित होंगे तो निश्चित ही छात्र भी उसी दिशा में अग्रसर होंगे। विशिष्ट अतिथि अरविंद मिश्रा ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के युग में शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अध्यापकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आधुनिक तकनीक और मूल्य आधारित शिक्षा के संतुलन पर जोर दिया। इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह, दीपक, आदर्श, सुरेश यादव समेत शिक्षक उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User