अदालत के आदेश पर शाखा प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wednesday, February 8, 2023 - 19:24
Updated: 4 years ago
0
अदालत के आदेश पर शाखा प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

शाहाबाद, हरदोई। धोखाधड़ी के एक मामले में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक, कैशियर और बैंक मित्र के खिलाफ अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई निवासी राम कुमार के अनुसार 2 जून 2016 को उसने शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र विजय बाबू पुत्र धनीराम के पास ₹49000 जमा किए जिसकी उसने रसीद भी प्राप्त की परंतु 2021 में जब वह अपने रुपए निकालने गया तो उसे पता चला कि उसके खाते में रुपए ही जमा नहीं हुए । तब उसने शाखा प्रबंधक और कैशियर से बात की। परंतु शाखा प्रबंधक ने व्यवहार पूर्ण बात नहीं की और उसे विजय बाबू से ही बात करने के लिए कहा। तब रामकुमार ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर बैंक मित्र विजय बाबू, शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का कोतवाली पुलिस को आदेश दिया गया। कोतवाली पुलिस ने विजय बाबू सहित शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User