अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wednesday, October 11, 2023 - 20:41
Updated: 3 years ago
0

सासनी- 11 अक्टूबर। आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव नगला भूरा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार एक अन्य सासनी के साथ सासनी से अलीगढ की ओर जा रहा था बताते हैं कि जैसे ही बाइक सवार नगला भूरा के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर जुटी राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड ने घटनाकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल के नाम नहीं मिल सके थे। मगर दोनों लोग विकास नगर एटा चुगी के निवासी बताए जा गये 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User