अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यों में देरी पर प्रदेश अध्यक्ष से जताई नाराजगी
नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए, जिससे पार्टी कार्यालय में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से बातचीत में नीतीश कुमार ने कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "मेरे कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा, इसका क्या मतलब है?" उनकी इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ देर के लिए असहज नजर आए।
जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ संगठन से जुड़े लंबित कार्यों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए तथा संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाई जाए।
नीतीश कुमार का यह अचानक दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी राजनीतिक मुद्दे पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)